टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बनाने वाली मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर काफी वक्त से उनके और पति सूरज नांबियार के रिश्ते को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं. जिसके बाद दोनों ने अलग होने की अनाउंसमेंट कर दी है. हालांकि, इस दौरान सूरज का एक पुराना इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया था कि वो शादी के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थे.


साल 2022 में मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने शादी की थी, दोनों की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई और लोगों ने इसे बहुत पसंद किया था. लेकिन, अब शादी के चार साल बाद दोनों के अलग होने की बीच उनके फैंस को काफी हैरान कर रही है. इस दौरान दोनों के कई पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें से एक इंटरव्यू का क्लिप भी सामने आया है, जिसमें सूरज नांबियार ने मौनी से शादी के फैसले को लेकर खुलासा किया है.

शादी के कॉन्सेप्ट पर भरोसा ही नहीं था

पुराने इंटरव्यू में सूरज नांबियार ने बताया था कि लंबे समय तक उन्हें शादी के कॉन्सेप्ट पर भरोसा ही नहीं था. उनका मानना था कि शादी उनके लिए नहीं बनी है और वो इस जिम्मेदारी के लिए तैयार भी नहीं थे. लेकिन, दूसरी तरफ मौनी अपने रिश्ते को लेकर बेहद गंभीर थीं और वो जिंदगी में स्थिरता चाहती थीं. सूरज ने बताया था कि मौनी ने उनसे साफ शब्दों में कह दिया था कि अगर रिश्ता आगे बढ़ाना है तो उसे एक नाम देना होगा, वरना दोनों के रास्ते अलग हो जाएंगे.


ये भी पढ़ें- न स्नीकर्स, न बड़े बैग… बदल गया है Cannes 2026 में एंट्री का नियम, अब रेड कार्पेट पर आने के लिए मानने होंगे ये रूल्स

मौनी ने दिया था सूरज को अल्टीमेटम

ये इंटरव्यू सूरज और मौनी की शादी के करीब एक साल बाद का था और सूरज ने खुलासा किया था कि वो लंबे वक्त तक शादी के आइडिया के खिलाफ थे, लेकिन अब वो लोगों को इसकी सलाह देते है. सूरज ने पहले के वक्त को याद करते हुए कहा था, ‘एक दिन उसने मुझे अल्टीमेटम दिया और मुझे एहसास हुआ कि अगर मैंने उससे शादी नहीं की, तो मैं उसे खो दूंगा.’ सूरज ने आगे कहा कि इस अल्टीमेटम ने उसे ये एहसास दिलाया कि अगर उसने शादी के लिए कमिटमेंट नहीं दी तो वो मौनी को हमेशा के लिए खो सकता है.


लेकिन अब पिछले कुछ दिनों से दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. सोशल मीडिया पर दोनों के एक-दूसरे को अनफॉलो करने से लेकर अलग रहने तक की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया था. हाल ही में दोनों ने एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर अलग होने की कंफर्मेशन दे दी है और लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की.

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.