न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपनी नई पुरुषों और महिलाओं की टी20 लीग #39;एनजेड20#39; की प्रस्तावित शुरुआत को टाल दिया है। उम्मीद है कि अब यह टूर्नामेंट साल 2027 की शुरुआत के बजाय दिसंबर 2027 में होगा।
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने पहले एनजेड20 को घरेलू टी20 क्रिकेट के लिए अपने पसंदीदा लंबे समय के मॉडल के रूप में पहचाना था, तब से टूर्नामेंट और स्थापना के संबंध में संभावित निवेशकों और हितधारकों के साथ चर्चा में लगा हुआ है। हालांकि, कई परिचालन और व्यावसायिक क्षेत्रों में काफी प्रगति हुई है, अधिकारियों ने फैसला किया है कि लीग को औपचारिक रूप से शुरू करने से पहले और समय की जरूरत है।
संशोधित समय-सीमा के पीछे एक प्रमुख कारक अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर है, जिसमें जनवरी और फरवरी में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ निर्धारित टेस्ट श्रृंखलाएं उद्घाटन संस्करण के लिए उपलब्ध समय को सीमित कर रही हैं।
न्यूजीलैंड क्रिकेट की अध्यक्ष डायना पुकेटापु-लिंडन ने बताया है कि बोर्ड ने लीग को मजबूत नींव पर बनाने के लिए शुरुआत में देरी करने के फैसले का समर्थन किया। उन्होंने कहा, हमारा फोकस यह सुनिश्चित करने पर है कि न्यूजीलैंड में घरेलू टी20 क्रिकेट का भविष्य टिकाऊ, प्रतिस्पर्धी और वैश्विक खेल के अनुरूप हो। हम एनजेड20 के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और अब तक हुई प्रगति से उत्साहित हैं। अभी अतिरिक्त समय लेने से यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि टूर्नामेंट लंबे समय तक सफल रहे। इस बीच, एनजेडसी 2026-27 सीजन के लिए अपनी सुपर स्मैश प्रतियोगिताओं को जारी रखने और भारत और श्रीलंका की पुरुष टीमों, तथा बांग्लादेश की महिला टीम के आगामी दौरों की मेजबानी करने की व्यवस्था करेगा।
एनजेड20 स्थापना समिति के अध्यक्ष डॉन मैककिनन के अनुसार, संशोधित कार्यक्रम एक व्यापक प्रयास को दर्शाता है, जिसका उद्देश्य एक ऐसा टूर्नामेंट बनाना है जो लंबे समय तक व्यावसायिक और प्रतिस्पर्धी दोनों ही रूप से सफल हो सके।
न्यूजीलैंड क्रिकेट की अध्यक्ष डायना पुकेटापु-लिंडन ने बताया है कि बोर्ड ने लीग को मजबूत नींव पर बनाने के लिए शुरुआत में देरी करने के फैसले का समर्थन किया। उन्होंने कहा, हमारा फोकस यह सुनिश्चित करने पर है कि न्यूजीलैंड में घरेलू टी20 क्रिकेट का भविष्य टिकाऊ, प्रतिस्पर्धी और वैश्विक खेल के अनुरूप हो। हम एनजेड20 के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और अब तक हुई प्रगति से उत्साहित हैं। अभी अतिरिक्त समय लेने से यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि टूर्नामेंट लंबे समय तक सफल रहे। इस बीच, एनजेडसी 2026-27 सीजन के लिए अपनी सुपर स्मैश प्रतियोगिताओं को जारी रखने और भारत और श्रीलंका की पुरुष टीमों, तथा बांग्लादेश की महिला टीम के आगामी दौरों की मेजबानी करने की व्यवस्था करेगा।
Also Read: LIVE Cricket Scoreमैकिनन ने कहा कि लॉन्च के लिए तय किया गया यह नया समय आखिरकार फैंस के लिए ही फायदेमंद साबित होगा। उन्होंने कहा, दिसंबर 2027 में लॉन्च करके, हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि यह प्रतियोगिता पहली ही गेंद से उम्मीदों पर खरी उतरे और फैंस, खिलाड़ियों और पार्टनर्स को वह अनुभव दें, जिसके वे हकदार हैं।
Article Source: IANSContact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.