Mumbai , 11 मई . Actress भाग्यश्री इन दिनों ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. फिल्म में वे राजमाता जीजाबाई की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. Monday को Actress ने अपने रोल से जुड़े फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं.


इन तस्वीरों में वे राजमाता जीजाबाई के गेटअप में नजर आ रही हैं. भाग्यश्री ने पोस्ट के जरिए शूट के पीछे की बारीकियों के बारे में बताया. Actress ने बताया कि इस शूट के पीछे की असल मेहनत उनकी बेटी अवंतिका ने की है.


भाग्यश्री ने लिखा, “मेरी बेटी ने मुझे देखा. इस तस्वीर के पीछे एक खास एहसास है, तस्वीरो में जैसा आप मुझे देख रहे हैं, वो मेरी बेटी अवंतिका की नजरों से मुझे देखने का तरीका है. उसने बहुत मेहनत और प्यार से इस पूरे शूट की कल्पना की, उसे प्लान किया और उसे सच बनाया.


Actress ने बताया कि उनकी बेटी ने शूट की शुरुआत में ही उन्हें इसके पीछे की कहानी बता दी थी. Actress ने लिखा, “अवंतिका ने शुरुआत में ही मुझसे कहा था, ‘मां, हम दुनिया को आपको वैसे दिखाना चाहते हैं, जैसे हम आपको देखते हैं’. हर छोटी चीज रंग, बैकग्राउंड, स्टाइल, कपड़े, गहने, पोज और भाव सब कुछ उसने बहुत प्यार और ध्यान से तय किया था.”


Actress ने बताया कि पोज देने से पहले उनकी बेटी ने उन्हें बताया था, “शूट के दिन उसने मुझसे बस इतना कहा, “मां, इसे महसूस करो…. इस सोच को हकीकत बनाना आसान नहीं था. उसने हर रोशनी और हर छाया पर बारीकी से काम किया, ताकि हर तस्वीर उसकी कल्पना के अनुसार बने और इस पूरे काम में अभिमन्यु ने शांत तरीके से सारी व्यवस्थाएं और काम संभाले.”


Actress ने लिखा, “मैं यह कहानी इसलिए बता रही हूं क्योंकि कुछ पल हमेशा याद रखे जाने चाहिए. अपने बच्चों का आप पर इतना भरोसा और प्यार देखना, उनकी नजरों से खुद को महसूस करना और उनके प्रयासों में छुपा प्यार वो दिन सिर्फ एक फोटोशूट नहीं था. वो सच में मेरे लिए मदर्स डे जैसा था.”



एनएस/

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.