Chanting beads: हिंदू परिवारों में अक्सर पूजा-पाठ का माहौल रहता है. कई बार संसाधनों की कमी या जानकारी के अभाव में परिवार के सदस्य एक ही माला से जाप करने लगते हैं. हालांकि, आध्यात्मिक दृष्टिकोण से इसे सही नहीं माना जाता. शास्त्रों के अनुसार, जप की माला को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं जिनका पालन न करने पर जप का पूरा फल साधक को नहीं मिलता है. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि परिवार के सदस्यों को एक ही माला से मंत्र जाप क्यों नहीं करना चाहिए.
धार्मिक दृष्टि से माला का महत्वहिंदू धर्म में जप करने के लिए माला का विशेष महत्व बताया गया है. माला केवल गिनती का साधन नहीं होती, बल्कि इसे साधना, ऊर्जा और आध्यात्मिक शक्ति का माध्यम माना जाता है. जब कोई व्यक्ति नियमित रूप से किसी विशेष मंत्र का जाप करता है, तो उस माला में उसकी ऊर्जा, भावनाएं और साधना का प्रभाव समाहित हो जाता है. यही कारण है कि माला को बेहद पवित्र और व्यक्तिगत माना जाता है.
क्या एक ही माला से सभी कर सकते हैं जाप?धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एक ही माला का उपयोग परिवार के सभी सदस्यों द्वारा करना उचित नहीं माना जाता. हर व्यक्ति की ऊर्जा, सोच और मानसिक स्थिति अलग होती है. जब कोई व्यक्ति माला से जाप करता है, तो उसकी ऊर्जा उस माला में समाहित हो जाती है. ऐसे में यदि दूसरी व्यक्ति उसी माला का उपयोग करता है, तो ऊर्जा का टकराव हो सकता है, जिससे साधना का प्रभाव कम हो जाता है.
माला को क्यों माना जाता है व्यक्तिगत?ज्योतिष और आध्यात्मिक मान्यताओं के अनुसार, माला व्यक्ति और उसके इष्ट देव के बीच एक खास संबंध स्थापित करती है. यह संबंध निरंतर जाप और श्रद्धा से मजबूत होता है. यदि एक ही माला को कई लोग इस्तेमाल करते हैं, तो यह व्यक्तिगत कनेक्शन कमजोर पड़ सकता है. इसलिए माला को निजी संपत्ति माना गया है. जैसे हम दूसरे का पहना हुआ वस्त्र या टूथब्रश इस्तेमाल नहीं करते, वैसे ही साधना की माला भी व्यक्तिगत होनी चाहिए. इसे किसी और को देने से बचने से चाहिए.
क्या हो सकता है इसका प्रभाव?अगर एक ही माला से कई लोग जाप करते हैं, तो साधना में एकाग्रता कम हो सकती है. साथ ही, सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव भी बंट सकता है. कुछ मान्यताओं के अनुसार, इससे इच्छित फल मिलने में बाधा आ सकती है और साधना का पूर्ण लाभ नहीं मिल पाता.
सही नियम क्या कहते हैं?धार्मिक ग्रंथों और परंपराओं के अनुसार, हर व्यक्ति को अपनी अलग माला रखनी चाहिए और उसी से नियमित जाप करना चाहिए. माला को हमेशा साफ-सुथरी जगह पर रखें और किसी दूसरे को उपयोग करने के लिए न दें. साथ ही, माला को गले में पहनने या खुले में रखने से भी बचना चाहिए, ताकि उसकी पवित्रता बनी रहे.
ये भी पढ़ें: 21 दिन बाद क्यों बदलना चाहिए कलावा? जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.