DIY Shimmer Body Oil: गर्मियों में अक्सर लोग शॉर्ट्स और हल्के-हवादार कपड़े पहनना पसंद करते हैं। वहीं लड़कियां भी स्लीवलेस या डीप नेक ड्रेस कैरी करती हैं। ऐसे में स्किन ग्लोइंग और शाइनी दिखे इसके लिए बहुत सारी लड़कियां महंगे Body Oil खरीदकर लगाती हैं। इसे अप्लाई करने से स्किन पर अलग ही शाइन नजर आती है। पार्टी में जाना हो और स्किन को नेचुरल शाइन देना हो तो आप घर पर ही Shimmer Body Oil बना सकती हैं। इसे लगाने से स्किन ग्लोइंग और सॉफ्ट नजर आएगी। त्वचा पर बॉडी ऑयल का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।


इन चीजों की पड़ेगी जरूरत


जोजोबा तेल 58 ग्राम
गुलाब के बीज का तेल 25 ग्राम
नारियल का तेल 5 ग्राम
गोल्डन स्पार्कल माइका पाउडर 12 ग्राम


जोहोबा तेल, गुलाब का तेल और नारियल तेल को एक बाउल में नापकर डालें। फिर नारियल तेल के पिघलने तक तेल को धीमी आंच पर गर्म करें और फिर मिला लें। इसके बाद गोल्डन स्पार्कल माइका पाउडर मिश्रण में मिला दें। सभी सामग्री को तब तक मिलाएं जब तक कि सभी गांठ घुल न जाएं। इसे अपनी पसंद की बोतल में डालें और आपका शिमर बॉडी ऑयल इस्तेमाल के लिए तैयार है। हर बार इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह हिलाएं। क्योंकि रखा रहने से थोड़ा तेल मिश्रण के ऊपर आ जाता है, लेकिन एक बार फिर हिलाने से सभी सामग्री आपस में मिल जाएंगी।

बिना शिमर के इस तरह भी कर सकते हैं तैयार

घर में शाइनी बॉडी ऑयल बनाने के लिए आपको जोजोबा, बादाम, नारियल में से कुछ भी एक चीज चाहिए। इसमें विटामिन ई का तेल मिलाएं। इससे बॉडी ऑयल की शेल्फ बढ़ाने में मदद मिलगी। इसके बाद नीले रंग की कांच की बोतल लें। फिर फनल की मदद से सभी चीजें उसमें डालें। इसे ठंडी जगह पर रखें।



Disclaimer: “यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य पेशेवर राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें।”


Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.