वह जर्मन, अंग्रेजी और डच भाषा में पारंगत हैं, साथ ही उन्होंने हिंदी और कुछ भारतीय क्षेत्रीय भाषाएं भी सीखी हैं. उनके वीडियो अक्सर बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों में लोकल लोगों के साथ बातचीत पर आधारित होते हैं.
उनका “Samosa Samosa” गाना काफी वायरल हुआ था, जिसे उन्होंने बताया जाता है कि सिर्फ 20 मिनट में लिखा था. इसके अलावा, बेंगलुरु के ट्रैफिक पर बनाया गया उनका मजेदार वीडियो भी खूब चला. भारत और जर्मनी की लाइफस्टाइल की तुलना करने वाला उनका पॉडकास्ट भी लोगों को पसंद आया.
LizLaz सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं और इसके जरएि वो ब्रांड प्रमोशन और दूसरे तरीकों से कमाई भी करती हैं, LizLaz की नेटवर्थ की बात करें तो उनकी कुल संपत्ति 8 से 10 करोड़ रुपए के बीच में है.
जैसे ही Virat Kohli के लाइक की खबर सामने आई, लोगों ने फिर से ‘एल्गोरिदम’ वाला मजाक शुरू कर दिया. इससे पहले भी एक्ट्रेस Avneet Kaur की फोटो लाइक करने पर कोहली ने सफाई दी थी कि यह गलती से एल्गोरिदम की वजह से हुआ. कोहली ने तब कहा था कि फीड क्लियर करते समय गलती से इंटरैक्शन हो गया, इसमें कोई इरादा नहीं था.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.