Spirit: साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्मों का फैन्स को बेसब्री से इंतजार रहता है. इस वक्त वो कई बड़ी फिल्मों पर काम कर रहे हैं. लिस्ट में- ‘फौजी’, ‘स्पिरिट’, ‘कल्कि 2’ शामिल हैं. हालांकि, कुछ और प्रोजेक्ट्स से भी उनका नाम जुड़ रहा है. पर फिलहाल जितनी फिल्मों का ऐलान हो चुका है, वो इस लिस्ट में शामिल हैं. वैसे तो इस साल की शुरुआत में ही प्रभास की ‘द राजा साब’ रिलीज हो चुकी है. जो कि बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी. पर उस फिल्म के बाद उन्होंने ‘स्पिरिट’ का काम शुरू कर लिया था. फिर हनु राघवपुडी के कहने पर वापस इस फिल्म के लिए लौटे. खैर, वापस ‘स्पिरिट’ पर चलते हैं, जिसे लेकर जानकारी मिली थी कि फिल्म को बड़ी-बड़ी डील मिल रही है, तो फिर क्यों ठुकराई. किसका इसके पीछे हाथ है, उसका भी खुलासा हो गया है.


दरअसल ‘स्पिरिट’ अगले साल की बड़ी फिल्मों में से एक है, जिस पर वांगा काफी मेहनत कर रहे हैं. उनका अपनी फिल्में बनाने का तरीका काफी अलग है. पर यह लोगों को पसंद भी आता है. जी हां, ‘एनिमल’ में भी उनका काम देखकर लोग इम्प्रेस हुए थे. पर अगर प्रभासकी SPIRIT की नॉन थिएट्रिकल डील अच्छी कीमत पर हो रही है, तो फिर क्यों इसे रिजेक्ट किया जा रहा है. यहां समझिए सबकुछ

प्रभास की ‘स्पिरिट’ पर बड़ा अपडेट आया

हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि मेकर्स को कई फायदेमंद डील्स के ऑफर मिलने लगे है. वहीं, इस फिल्म को T-Series का साथ भी मिला है. अब कहा जा रहा है कि ‘स्पिरिट’ की टीम को किसी भी तरह की फाइनेंशियल मदद की जरूरत नहीं है. साथ ही वो अभी नॉन-थिएट्रिकल डील्स को फाइनल करने के मूड में भी नहीं हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, संदीप रेड्डी वांगा और T-Series ने मिलकर यह फैसला किया है. उनका मानना है कि वो इन डील्स को फाइनल करने के लिए साल के आखिर तक का इंतजार करने वाले हैं.


ये भी पढ़ें:Bhooth Bangla Prediction: भूत बंगला का पेड प्रीव्यू में भौकाल, पहले दिन अक्षय कुमार करेंगे छप्परफाड़ कमाई, टूटेंगे ये रिकॉर्ड


दरअसल Netflix और Amazon Prime ने डिजिटल डील के लिए T-Series से बात की है. साथ ही उनकी तरफ से काफी बड़ी रकम के ऑफर आए हैं. वहीं, संदीप रेड्डी वांगा का भी कहना है कि उन्हें फिलहाल कोई जल्दी नहीं है. उन्होंने T-Series के जरिए बताया कि उन्हें थोड़ा और समय चाहिए. फिलहाल, कोई भी डील पक्की नहीं हुई है. जल्द ही प्रभास ‘स्पिरिट’ के सेट पर शूटिंग शुरू करेंगे. वहीं, इसे मार्च 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी हैं.

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.