मार्केट में एनर्जी बार भी लोग यही समझकर खरीद लेते हैं कि ये हेल्दी हैं. जरूरत पड़ने पर लोग मिड क्रेविंग फुलफिल करने और इंस्टेंट एनर्जी पाने के लिए इन बार्स को अपने साथ कैरी करते हैं, लेकिन इसमें काफी ज्यादा कैलोरी, शुगर और कलर्स के साथ ही प्रिजर्वेटिव हो सकते हैं. इस वजह से इन एनर्जी बार का ज्यादा सेवन आपका वजन बढ़ा सकता है और शुगर भी बढ़ा सकता है.
फ्रूट्स में कई विटामिन-मिनरल्स होते हैं और हर मौसम में अलग-अलग फल आते हैं जिनका सेवन बेहद फायदेमंद होता है. अब बाजार में कई तरह के फ्रूट जूस मौजूद हैं और लोग इनको हेल्दी समझकर ले आते हैं, जबकि इनमें कलर, एक्स्ट्रा शुगर, प्रिजरवेटिव्स हो सकते हैं. इससे सेहत को फायदे की बजाय नुकसान पहुंचता है. अगर आपको जूस पीना भी हो तो घर पर ही इसे बनाएं. फिलहाल सबसे बेहतर होता है फ्रेश फ्रूट्स खाना.
वाइट ब्रेड से तो लोग ये समझकर परहेज करते ही हैं कि इसमें मैदा होती है, लेकिन इसकी जगह ब्राउन ब्रेड या मल्टीग्रेन ब्रेड लेकर आते हैं. सवाल है कि क्या ये वाकई हेल्दी है. दरअसल कई बार ये ब्रेड देखने तो वाइट ब्रेड से अलग होती हैं, लेकिन इनमें भी मैदा की मात्रा होती है. डेली रूटीन में इन ब्रेड को भी शामिल न करें, बल्कि सीमित मात्रा में खाएं और अगर आप इन ब्रेड को खरीद रहे हैं तो किसी अच्छे और विश्वसनीय ब्रांड की ही खरीदें. इसपर लिखे इनग्रेडिएंट्स जरूर पढ़ें.
मिड क्रेविंग में लोग हेल्दी स्नैक्स के नाम पर पैक्ड मसाला नट्स और सीड्स खाते हैं. इसके दो नुकसान है कि इस तरह से आप ओवर नट्स और सीड्स खा लेते हैं. इसके अलावा इनमें नमक काफी ज्यादा होता है और हो सकता है कि ये ऑयल में फ्राई किए गए हो. अगर आपको नट्स और सीड्स खाने हैं तो सादा ही खाएं और सही तरीके से डाइट में सीमित मात्रा में शामिल करें.
दही और योगर्ट आपकी हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि ये प्रोबायोटिक है. अब बाजार में फ्लेवर्ड योगर्ट भी मौजूद हैं, जिसे लोग अक्सर हेल्दी ऑप्शन के तौर पर देखते हैं, लेकिन इसमें कलर मिले होते हैं और शुगर की मात्रा भी होती है. ऐसे में सिपंल योगर्ट ही खाना बेहतर रहता है.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.