नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के सबसे प्रतिष्ठित केंद्रीय संस्थानों में से एक, दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दिल्ली विश्वविद्यालय ने प्रोजेक्ट साइंटिस्ट समेत विभिन्न 11 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।


डीयू ने जिन 11 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के 4; प्रशिक्षण समन्वयक सह प्रशासनिक अधिकारी (ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर कम एडमिन्सट्रेविल ऑफिसर), अकाउंट ऑफिसर और डेटाबेस ऑपरेटर के 1-1; और एमटीएस के 4 पद शामिल हैं।


दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।


आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के लिए पीएचडी और अन्य पदों के लिए मास्टर/पोस्ट-ग्रेजुएशन/डिप्लोमा होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।


योग्य उम्मीदवारों का चयन आवेदन समीक्षा, क्षेत्रीय कार्य की अपेक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 30,000 से 1.25 लाख रुपए के बीच प्रति माह होगी।


दिल्ली यूनिवर्सिटी ने जारी पदों के लिए आवेदन पत्र सादे कागज पर विस्तृत बायोडाटा के साथ आमंत्रित किए हैं, जिसे कैडिडेट्स को तय लास्ट डेट या उससे पहले तक एक लिफाफे में संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ 'परियोजना प्रभारी, सीईएमडीई, केएसडीसी यमुना जैव विविधता पार्क, जैव विविधता पार्क कार्यक्रम, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली - 110007' पते पर डाक करना होगा। वहीं, उम्मीदवारों को आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रखने के लिए सलाह दी जाती है।


--आईएएनएस


डीके/डीकेपी

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.