टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बुधवार को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका ने इस विश्व कप में अजेय रहते हुए अंतिम चार में अपनी जगह बनाई है। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड लड़खड़ाते हुए सेमीफाइनल तक पहुंची है।


टी20 विश्व कप में साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ कमाल का रहा है। प्रोटियाज टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कुल 5 मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है। एडेन मार्करम की कप्तानी में साउथ अफ्रीका अपने दमदार रिकॉर्ड को सेमीफाइनल में बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। आइए आपको उन 5 बल्लेबाजों के नाम बताते हैं, जिन्होंने साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड टी20 मुकाबलों में सर्वाधिक छक्के लगाए हैं।


मार्टिन गप्टिल: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड टी20 मुकाबलों में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड मार्टिन गप्टिल के नाम है। गप्टिल ने प्रोटियाज टीम के गेंदबाजी अटैक के खिलाफ 10 मैचों में कुल 16 छक्के लगाए हैं। गप्टिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने 10 मुकाबलों में 424 रन बनाए हैं।


रिचर्ड लेवी: साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड के बीच हुए टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर रिचर्ड लेवी हैं। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैच में 15 छक्के लगाए हैं।


जेपी डुमनी: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने की सूची में जेपी डुमनी दूसरे नंबर पर हैं। डुमनी ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजी अटैक के सामने खेले 8 मुकाबलों में 11 छक्के लगाए हैं।


एल्बी मोर्कल: साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड के बीच हुए टी20 मुकाबलों में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में एल्बी मोर्कल चौथे नंबर पर काबिज हैं। मोर्कल ने 9 मुकाबलों में कुल 9 छक्के लगाए हैं।


जेपी डुमनी: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने की सूची में जेपी डुमनी दूसरे नंबर पर हैं। डुमनी ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजी अटैक के सामने खेले 8 मुकाबलों में 11 छक्के लगाए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

टी20 में साउथ अफ्रीका का न्यूजीलैंड के खिलाफ पलड़ा भारी रहा है। साउथ अफ्रीका ने दोनों टीमों के बीच हुए 19 मुकाबलों में से 12 में जीत दर्ज की है, जबकि कीवी टीम ने 7 मैच जीते हैं।

Article Source: IANS

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.