Hrithik Roshan Upcoming Movie Krish 4: बॉलीवुड की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में से एक, ‘कृष 4’, अपने फैंस के लिए लगातार चर्चा में है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की शूटिंग को फिलहाल आगे बढ़ा दिया गया है। इसका मुख्य कारण फिल्म के बजट को लेकर मेकर्स के बीच मतभेद बताया जा रहा है।
कृष 4 की शूटिंग हुई डिलेट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि निर्देशक और मुख्य अभिनेता ऋतिक रोशन फिल्म को भव्य स्तर पर बनाना चाहते हैं। उनकी योजना के मुताबिक, फिल्म का बजट लगभग 500 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। वहीं, प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा फिल्म के बजट को 350 करोड़ रुपये से ऊपर नहीं रखना चाहते। इस मतभेद के कारण फिल्म के निर्माण में फिलहाल रुकावट आ गई है। कई दौर की बातचीत के बावजूद सहमति नहीं बन पाई, जिससे ‘कृष 4’ की शूटिंग अब 2026 में शुरू होने की संभावना भी कम हो गई है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋतिक रोशन अभी भी फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। इसके साथ ही वे अन्य प्रोडक्शन हाउस से भी संपर्क में हैं, जो उनकी पसंद के अनुसार फिल्म को बड़े बजट में बनाने के लिए तैयार हो सकते हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि फिल्म को सही समय और पैमाने पर बनाने की कोशिशें जारी हैं।
ऋतिक रोशन का वर्कफ्रंटवर्कफ्रंट की बात करें तो को आखिरी बार ‘वॉर 2’ में देखा गया था, जिसमें उनके साथ साउथ स्टार जूनियर एनटीआर भी थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित सफलता नहीं पा सकी और क्रिटिक्स ने भी फिल्म की आलोचना की थी। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। इसके बाद ऋतिक के खाते में होम्बले फिल्म्स की एक परियोजना है, और बताया जा रहा है कि वे जल्द ही अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर सकते हैं।
-
फैंस को अभी भी फिल्म से है उम्मीदें‘कृष 4’ के फैंस अभी भी उत्साहित हैं और फिल्म के बड़े पैमाने पर बनने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। ऋतिक रोशन के निर्देशन में यह फिल्म उनके करियर का एक नया मुकाम भी साबित हो सकती है। हालांकि बजट विवाद ने फिलहाल इस फिल्म के समय सारणी को प्रभावित किया है, लेकिन निर्माताओं की कोशिश है कि यह ब्लॉकबस्टर फिल्म अपने सही रूप में सामने आए।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.