उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में मंगलवार को कलयुगी बेटों ने रुपयों के विवाद को लेकर अपने ही पिता पर प्राणघातक हमला कर दिया। आरोपियों ने पिता से विवाद करते हुए मोगरी से हमला कर दिया। जिसमें पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने पिता को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।


कायथा थाना पुलिस ने बताया कि छोटा बाजार क्षेत्र निवासी अंबाराम पिता गिरधारीलाल माली 55 वर्ष को परिजनों ने गंभीर रूप से घायल अवस्था में उपचार के लिए उज्जैन के चरक अस्पताल में भर्ती करवाया है। घायल अंबाराम ने पुलिस को बताया कि उसके दो बेटे राहुल और मनोज जो उससे अलग रहते हैं।


कुछ दिन पूर्व राहुल की शादी होना है, इसी कारण वह पिता से लगातार रुपयों की मांग कर रहा था। जब पिता ने रुपए देने से इनकार किया तो राहुल अपने भाई मनोज के साथ उसके घर पहुंचा और दोनों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया।

पुलिस ने किया प्रकरण दर्जपुलिस ने बताया कि मामूली कहासुनी के बाद अचानक दोनों भाईयों ने अंबाराम के मोगरी से हमला कर दिया। जिसमें उसके सिर और आंख के पास गंभीर चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल पिता ने शोर मचाया तो दोनों बेटे मौके से भाग निकले।


पुलिस के अनुसार दोनों बेटों के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से ही दोनों आरोपी घर से लापता हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.